
अकोला। यहां के आस्टूल में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या करने की घटना घटी. पति, पत्नी उनके तीन बच्चें ऐसे पांच लोगों की लाशें खेत में फांसी पर झूलती मिली है. आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है.
प्रात जानकारी के अनुसार पातुर तालुका के आस्टूल में संजय इंगले (45) तथा पत्नी मनीषा इंगले (35) रहते थे. इंगले दंपति को दो बेटियां तथा एक बेटा था. ऐश्वर्या (19) आयटीआय की शिक्षा ले रही थी तथा मयूरी (17) दसवी की शिक्षा ले रही थी. वहीं बीटा रोशन (15) नौवी कक्षा की शिक्षा ले रहा था. इंगले की गाव में खेती है. मंगलवार की सुबह संजय व मनीषा की लाशें खेत के एक पेड़ पर फांसी पर झूलती मिली. वहीं ऐश्वर्या व मयुरी की लाशे दो अलग-अलग जगह मिली तथा रोशन की लाश खेत के दूसरे आम के पेड़ पर फांसी पर झूलती मिली. इस घटना में इंगले परिवार के पांचों लोगों ने आत्महत्या करने का आंदाज लगाया जा रहा है. लेकिन ऐश्वर्या व मयुरी की लाशें जमीन पर मिलने से यह आत्महत्या है या हत्या? ऐसा प्रश्न निर्माण हुआ है. इस घटना की आगे की जांच पातुर पुलिस कर रही है.
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime
रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...



