तलेगांव (शा.पंत) (वर्धा)। 18 अप्रैल को हुए विभिन्न कार्यकारी सोसायटी के चुनाव में कांग्रेस के बोखडे गुट और राठी गुट को पछाङकर जोरे और गावंडे गुट ने सभी जगह जीत हासिल की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को विभिन्न कार्यकारी सोसायटी के सार्वत्रिक चुनाव हुए. गत 10 वर्षों से विविध कार्यकारी सोसायटी बोखडे और राठी विधायक अमर काले गुट की सत्ता थी. लेकिन इस दौरान इस गुट को जोरे और गावंडे गुट की जबरदस्त टक्कर मिली. इसमें सभी 13 उम्मीदवार जोरे-गावंडे गुट से निर्वाचित हुए. विजयी उम्मीदवारों में ओमप्रकाश पालीवाल, मधुकरराव बुले, विनोद कुटे, रेखाताई पवार, इंदुताई जाधव, अजाबराव गुल्हाने, मंगेश ठाकरे, धनराज टर्के, सुनील गाउगे, प्रेमिलाताई बुले, रजनीताई पाटनी, मोरेश्वर ढोबले अधिक वोट लेकर विजयी हुए.
सभी विजयी उम्मीदवारों ने चंद्रशेखर जोरे और ज्ञानेश्वरराव गावंडे का अभिनंदन किया.
![]()
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime
रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...



