Published On : Thu, Dec 14th, 2017

Video: विधानसभा के सामने पेड़ पर चढ़कर युवाक ने की आत्महत्या की कोशिश

Advertisement


नागपुर: नागपुर में महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र चल रहा है, जहां सत्र के दौरान विधान भवन के सामने एक शख्स ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की इस शख्स का नाम सुनील पाटिल है वह मुख्यतः नांदेड़ जिले का रहने वाला है. उसकी मांगी है कि वह बेरोजगार है और उसके पास किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं है. किसी भी प्रकार की नौकरी नहीं है और ना ही रहने के लिए घर ही है.

उसने इस विषय पर कई लोगों से मुलाकात की, लेकिन कहीं भी उसको रोजगार नहीं मिला. इससे हताश होकर उसने विधानसभा के सामने एक पेड़ पर चढ़ कर फांसी लगाने की कोशिश की.

आसपास सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले उसे उतारने की कोशिश करते रहे, लेकिन कई घंटों तक वह पेड़ पर ही डटा रहा. यही नहीं पास खड़े आम लोगों ने भी उसे काफी समझाया, नेताओं से मिलने का आश्वासन दिया गया, साथ चलने की बात कही गई जिसके बाद वह युवक किसी तरह वह पेड़ से निचे उतरा. उतरने के बाद सुनील पाटिल ने कहा कि उसे सिर्फ नौकरी चाहिए वह काफी दिनों से बेरोजगार है और इसी से परेशान होकर वह आत्महत्या करना चाहता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.