Published On : Thu, Dec 14th, 2017

राहुल ने मोदी से गुजरात के विकास का हिसाब मांथा, मोदी ने उसका जवाब नहीं दिया : पृथ्वीराज चौहान

Advertisement

Prithviraj-Chavan
नागपुर: गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. लोग उत्साह के साथ चुनाव में भाग ले रहे हैं. शाम तक कितनी वोटिंग होगी वह देखना होगा. यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कही.

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात चुनाव में ‘पैनिक’ हो गए हैं. राहुल गांधी ने सीधे सीधे 22 सालों में बीजेपी सरकार का उनसे हिसाब मांगा था. 22 साल में गुजरात की हालत क्या है, इस पर चर्चा करने का आवाहन किया था. लेकिन प्रधानमंत्री राहुल गांधी के एक भी सवालों का जवाब नहीं दिया. प्रधानमंत्री ने यह आरोप लगा दिया के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पाकिस्तान के साथ साजिश कर रहे हैं. रात्रि भोज जो आयोजित किया गया था, उसने 20 लोग थे, और वहां पर चर्चा भारत पाकिस्तान के संबंध सुधारने की हुई थी. प्रधानमंत्री ने जिस तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर टिप्पणी की है उसे प्रधानमंत्री का असली चेहरा सामने आ गया है. गुजरात की जनता ने फैसला कर लिया है कि बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देना है.

गुजरात के मुख्यमंत्री चुनाव नहीं जीत सकेंगे. गोवा में जिस तरह से हुआ कि मुख्यमंत्री चुनाव हारे, पार्टी चुनाव हारी, वही हाल गुजरात में होने वाला है. राहुल गांधी के मंदिर जाने के संबंध में पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि गुजरात की संस्कृति है, चुनाव में जाते वक्त भगवान की पूजा पाठ करके जाना चाहिए, उसी संस्कृति को राहुल गांधी ने अपनाया. सी प्लेन के द्वारा नरेंद्र मोदी ने जिस तरह विकास की बात की है, सी-प्लेन का महाराष्ट्र में उड़ान हो चुका था. सबसे अहम बात यह है प्रधानमंत्री सी प्लेन में उड़ान भरते वक्त सुरक्षा नियमों को ताक पर रख दिया. एसपीजी ने उन्हें अनुमति कैसे दी, विदेशी पायलटों के साथ प्रधानमंत्री को उड़ान भरी, इसकी जांच होनी चाहिए. प्रधानमंत्री वाह वाही लूटने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. अब गुजरात की जनता ने मन बना लिया है कि अब 22 साल के बाद सरकार बदलनी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.