Published On : Mon, Aug 27th, 2018

‘सुई धागा’ के पहले गाने ‘चाव’ में दिखी वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक केमिस्ट्री

Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है और सोमवार को फिल्म के पहले गाने ‘चाव लागा’ को भी रिलीज कर दिया गया है. तीन मिनट का यह गाना मौजी (वरुण धवन ) और ममता (अनुष्का शर्मा) के बीच भरोसे और प्यार की कहानी को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पेश कर रहा है.

‘सुई धागा’ के इस गाने को वरुण ग्रोवर द्वारा लिखा गया है और फिल्म के इस गाने को अनु मलिक ने कम्पोज किया है. वहीं यह गाना पेपॉन और रोनिकी गुप्ता द्वारा गाया गया है. गाने की शुरुआत में ममता अपनी मां को यह कहती हुई नजर आती है कि वह मौजी के साथ खुश है भले ही वह ममता को वह सब देने में सक्षम न हो जिसका उसने शादी के वक्त वादा किया था. हालांकि, इसके बाद गाने में दिखाया गया है कि दोनों एक दूसरे का हर परिस्थिति में किस तरह से साथ देते हैं. यहां देखें वीडियो-

आपको बता दें कि दोनों की यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी. वहीं फिल्म का टाइटल ‘लाइफ पार्टनर से बिजनेस पार्टनर तक’ दिया गया है. फिल्म के इस टाइटल से ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फिल्म दोनों के एक दूसरे से शादी करने से लेकर एक साथ छोटा बिजनेस शुरू करने की कहानी को दर्शाती है. फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया द्वारा किया गया है.

Advertisement

ऐसा पहली बार है जब वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस तरह के किरदार या भूमिका में नजर आएंगे. दोनों ही इस फिल्म में छोटे शहर के किरदार निभाते दिखेंगे. दोनों की यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी.

Credit :Zee News

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.