Published On : Mon, Aug 27th, 2018

फैशन मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ये मेरे लिए जीवनशैली है : मोनिशा जयसिंह

Advertisement

नई दिल्ली : फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह का मानना है कि फैशनेबल होना सिर्फ कपड़ों से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि यह एक जीवनशैली है. जयसिंह ने कल रात लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिवल 2018 के ग्रांड फिनाले में अपना नया कलेक्शन पेश किया. उन्होंने कहा कि उनका मकसद विश्व भर के ट्रेंड़ को अपनी डिजाइनों में समाहित करके उन्हें नए तरीके से पेश करना है. वह कहती हैं, ‘‘मेरे लिए फैशन जीवनशैली है..

ये केवल कपड़ों और जूतों से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि यह पूरी जीवनशैली है जिसे कोई व्यक्ति अपनाता है. प्रत्येक डिजाइनर किसी खास ट्रेंड को अपनाता है जिसे पूरी दुनिया में लोग पसंद कर लेते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी चीज को दोहरा रहे हैं.’’

चलने वाले ट्रेंड से लेते हैं आइडिया
जयसिंह ने कहा कि हम चलने वाले ट्रेंड से विचार लेते हैं और उसे फिर से गढ़ते हैं और उसे आगे बढ़ाते हैं. डिजाइनर ने ‘‘शेड्स ऑफ्स दीवा’’ शीर्षक वाले अपने नए रेंज के लिए करीना कपूर खान को चुना है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कपड़े यहां पर और यहीं के मैटीरियल से बनते हैं. मेरे कपड़े भले ही पश्चिमी ढंग के हों, लेकिन ये दिल से बिल्कुल भारतीय हैं.’’

My Guardian angel @nainas89 😘😘

Advertisement

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

मोनिशा जयसिंह के डिजाइनर कपड़ों में दिखीं करीना
लेकमें फैशन वीक 2018 में रैंपवॉक में बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा बिखेरा. यहां पर शो के फिनाले में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपनी पसंदीदा फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह के लिए रैंपवॉक किया. करीना ने रैंप पर शेड्स ऑफ ए डीवा नामक कलेक्शन पेश किया. इस खास मौके पर अभिनेत्री ने होलोग्राफिक ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था. जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं. करीना इस शिमरी गाउन में काफी स्टाइलिश लग रही हैं.

Credit: Zee news

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.