Published On : Mon, Dec 15th, 2014

उमरखेड़ : स्टाइलिश नम्बरों पर कठोर कार्रवाई हो

Advertisement

fancy Numbers
उमरखेड़ (यवतमाल)।
इन दिनों पूरे तालुका स्तर पर कई वाहनों के नम्बर प्लेटों पर स्टाइलिश नम्बरों के अलावा नाम, चित्रों का प्रदर्शन कर रौब झाडऩे की प्रवृत्ति सर्वत्र देखी जा रही है. जो कानूनन उल्लंघन है. वहीं कई वाहनों पर नम्बर आवंटित कर दिए जाने के बाद भी नम्बर नहीं लिखवाये जाते.

यातायात विभाग द्वारा इस पर अंकुश नहीं लगाये जाने से नियमों का उल्लंघन अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. इससे हो रही दुर्घटनाओं में वाहन की पहचान करने में मुश्किलें आ सकती हैं. इससे जाँच कार्य भी बाधित हो सकता है. ऐसे नम्बर प्लेटों का उपयोग ज्यादातर तेज गति से वाहन चलाने वाले विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे हैं. वे स्कूल-कॉलेज से निकलने के बाद जोश-ए-जवानी में होश खो बैठते हैं. ऐसे कई दुर्घटनाओं में उनकी जान चली जा रही है और माता-पिता को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है.

यातायात विभाग को विद्यार्थियों व आम नागिरकों की सुरक्षार्थ शीघ्र कार्रवाई कर ठोस उपाय योजना करने की आवश्यकता है. पुलिस सुरक्षा सप्ताह तो संचालित होती है, मगर ऐसे स्टाइलिश नम्बर वाले वाहनों पर कानून के शिकंजे नहीं कसे जाते, जिससे इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक ऐसे सुरक्षा सप्ताह का औचित्य नहीं निकल पाएगा. ऐसी प्रतिक्रिया आम नागरिकों में सुनी जा रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.