Published On : Mon, Dec 15th, 2014

गोंदिया : राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में कार्य करेंगे – एड. वीरेन्द्र जायसवाल

Advertisement

Jaiswal
गोंदिया।
भारतीय रिपब्लिकन सेना का गठन करने के पश्चात तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में यह राजनैतिक प्रयोग एकदम असफल रहा इसलिए हमने भारतीय रिपब्लिकन सेना को पूर्ण रूप से विसर्जित करने का निर्णय ले लिया है तथा आज से ही आगे की राजनैतिक दिशा राष्ट्रवादी कांग्रेस में रहकर प्रफुल्लभाई पटेल के नेत्त्व में कार्य करेंगे. उक्त आशय की घोषणा एड. वीरेन्द्र जायसवाल ने आज अपने तमाम समर्थकों, सहयोगियों, मित्रों व स्नेहीयों की कशिश लॉन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त की.

एड. वीरेन्द्र जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गोंदिया-भंडारा जिले की राजनीति में प्रफुलभाई पटेल के नेतृत्व में कार्य करने का निर्णय सभी की सहमति से लिया गया है. सभी ने अपने विचारों में राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ कार्य करने का निर्णय लिया है.

एड. वीरेन्द्र जायसवाल ने सभा को आश्वस्त किया कि वे राकां के राष्ट्रीय नेता प्रफुलभाई पटेल व राकां विधायक राजेन्द्र जैन को सभी की भावनाओं से अवगत करवाकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य शुरू करेंगे. शीघ्र ही राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यकर्ता के नाते जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ करके राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रचार प्रसार का कार्य शुरू करेंगे.

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सभा का संचालन कपिल चौहान ने व आभार प्रदर्शन सचिन रंगारी ने किया. इस अवसर पर सभा को सुखलाल यादव, राजकुमार मुन्ना तिवारी, जगदेवप्रसाद मिश्रा, ओमप्रकाश पप्पू उके सहित अनेकोंं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया. सभा में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.