Published On : Sat, Aug 13th, 2016

प्लास्टिकमुक्त गौरक्षा जनजागरण अभियान का शुभारंभ

Advertisement

Gau Rakshaks
नागपुर:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गौरक्षा की आड़ में आपराधिक कृत्य करने वालो पर जबरजस्त शाब्दिक हमला बोला था। गायों के संरक्षण के लिए गायों को प्लास्टिक खाने से रोकने की अपील भी थी। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद इसके पक्ष-विपक्ष में प्रतिक्रिया भी आई। पर प्रधानमंत्री की गाय के लिए सच्ची सेवा की सलाह को नागपुर गौधन ग्राम सेवा समिति ने संजीदगी से लेते हुए शहर में एक अभियान का शनिवार को सुभारंभ किया गया। गीता मंदिर में स्वामी निर्मलानंदजी महाराज ने इस अभियान की शुरुवात की। इस अभियान के तहत समिति से जुड़े गौरक्षक स्वयंसेवक ऐसी सार्वजनिक जगह जाकर गायों को प्लास्टिक खाने से रोकेगे। ऐसे स्थानों में जहां शहर की सड़को पर प्लास्टिक पड़ी होती है और गाय द्वारा प्लास्टिक खाने की संभावना है वहां साफ सफ़ाई करेगे। कचरे के कूड़ेदान में गायों को हरा चारा उपलब्ध कराया जायेगा। इस अभियान के तहत नागरिको में जनजागृति फैलाई जाएगी।

समिति इस अभियान में अन्य स्वयंसेवी संस्थाओ, गौसेवकों को जोड़ने के साथ महानगर पालिका को भी सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अभियान के शुरुवात के बाद कॉटन मार्केट स्थित कचरा घर में समिति के सदस्यो ने गायों को हरा चारा भी खिलाया।

इस अभियान से गाय कि दशा दिशा बदलेगी ये विश्वास अभियान के संयोजक सुरेंद्र सिंह ने जताया है। इस अवसर पर साध्वी राधेनंदिनी, तनवीर मिर्झा, अजय लिमये, गौरी पटेल के साथ कई लोग उपस्थित थे।

Gau Rakshaks
Gau Rakshaks

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.