नागपुर: सायबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सायबर लैब शुरू करने का निर्णय लिया है। 15 अगस्त के दिन राज्य के सभी 44 जिला मुख्यालयों में इस लैब का सुभारंभ किया जायेगा। नागपुर में जिलाधिकारी कार्यालय और रेलवे कार्यालय में पालकमंत्री की उपस्थिति में इस लैब का उद्घाटन होगा। सूचना प्रौद्योगिकी के विकास के इस दौर में ई-बैंकिंग, पेपर लेस कार्यालय, सोशल मिडिया का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। जिस वजह से सायबर अपराध भी बढ़ गए है।
आम तौर पर ऐसे मामलो की जांच में संसाधन की कमी की वजह से काफी वक्त लगता है। इसी बात को देखते हुए बीते दिनों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में बड़े पैमाने पर सायबर लैब स्थापित करने का ऐलान किया था। इसी के तहत इस 15 अगस्त को गृह विभाग द्वारा स्थापित किये जाने वाले सायबर लैब का सुभारंभ किया जा रहा है। राज्य भर के इन सायबर लैब की स्थापना विशेष पोलीस महानिरीक्षक (सायबर) ब्रिजेश सिंह के मार्गदर्शन में हो रही है। मुख्यमंत्री खुद मुंबई में करेगे। राज्य भर के यह सारे लैब राज्य के पुलिस मुख्यालय से जुड़े रहेगे।
रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...
जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate...
नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...
शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate...
₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news...
ऑपरेशन थंडर में दो एमडी तस्कर गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #newsupdate








