Published On : Fri, Apr 28th, 2017

रजिस्ट्रार और प्राध्यापकों के विदेश दौरे का विद्यार्थियों ने भी किया विरोध

Advertisement


नागपुर: 
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्विवद्यालय के रजिस्ट्रार और कुछ प्राध्यापक अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। जिसके कारण कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया और इन लोगों के विदेश जाने का विरोध भी किया। विदेश दौरे पर जानेवाले रजिस्ट्रार और प्राध्यापकों के बारे में विश्विवद्यालय के विद्यार्थियों से चर्चा की गई तो नाम न छापने की शर्त पर विद्यार्थियों ने भी इस दौरे का विरोध किया है। विद्यार्थियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारा विश्वविद्यालय राज्य के सबसे विवादित विश्वविद्यालयों में शामिल है। यहां की असुविधाओं को लेकर आए दिन विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन और आंदोलन होते है। विश्वविद्यालय अव्यवस्थाओं को लेकर हमेशा आश्वासन देता है। लेकिन यह आश्वासन पूरे ही नहीं हो पाते। ऐसे में अमेरिका जैसे विज्ञानसंगत,विकासशील देश में जाकर यह प्राध्यापक और रजिस्ट्रार वहां पर अपनी कौनसी उपलब्धी दिखाएंगे।

तो कुछ विद्यार्थियों का मानना है कि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और प्राध्यापकों का यह दौरा केवल घूमने फिरने और मौज मजे के लिए ही है। उन्हें अमेरिकी विश्वविद्यालयों से कोई लेना देना नहीं है साथ ही इसके विद्यार्थियों से भी कोई सरोकार नहीं । विद्यार्थियों ने सवाल किया कि अमेरिका से इन लोगों के लौटने पर क्या नागपुर विश्वविद्यालय को वहां के स्तर का यह लोग बना पाएंगे? और अगर ये नहीं ही बन पाएगा तो वहां जाकर सैर सपाटा करना उचित नहीं है। इस दौरे से विद्यार्थियों का पैसा विश्वविद्यालय का बर्बाद न करे। विदेश दौरे करने से अच्छा है उन पैसों को विद्यार्थियों के कल्याण में लगाए ताकि विद्यार्थियों का भला हो।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 18 2026 - Time 10.31Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above