Published On : Mon, May 8th, 2017

शास्त्रीयकला और चित्रकला क्षेत्र में सक्रीय विद्यार्थियों को मिलेंगे परीक्षा अतिरिक्त अंक

Advertisement


नागपुर:
 शास्त्रीयकला और चित्रकला क्षेत्र में सहभागी विद्यार्थियों को 2017-18 में हो चुकी परीक्षाओं में अंक बढ़ाकर देने की सूचना महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल पुणे की ओर से सभी स्कूलों को दी गई है. साथ ही जिन संस्थाओ में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को गुण बढाकर दिए जा रहे हैं उस संस्था को नियुक्त करने के अधिकार सांस्कृतिक कार्य विभाग को सौंपे गए हैं. 2017 में हो चुकी माध्यमिक स्कूलों के प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए बढ़े हुए गुणों को जोड़ने के िलए शास्त्रीय गायन, नृत्य व वादन क्षेत्र की 19 संस्थाएं, वही लोककला की 29 संस्थाओं की सूची दी गई है.

यह योजना केवल नियमित विद्यार्थियों को दी जाएगी. दोबारा परीक्षा देनेवालों को इस योजना का लाभ नहीं नहीं मिल सकेगा। जो विद्यार्थी फेल हो रहे हैं ऐसे विद्यार्थियों को यह गुण दिए जाएंगे. विद्यार्थियों को दिए गए गुण किसी भी पुरूस्कार के लिए उपयोग में नहीं लाए जा सकेंगे. यह सूचना सभी स्कूलों को महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से दी गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.