Published On : Mon, May 8th, 2017

मनरेगा आयुक्तालय की कमान डॉ. संजय कोलते के हाथ

Advertisement

Dr.-Sanjay-Kolte
नागपुर :
नाशिक विभागीय आयुक्त कार्यालय के राजस्व विभाग उपायुक्त डॉ. संजय कोलते का तबादला नागपुर विभागीय आयुक्त में मनरेगा आयुक्त के तौर पर किया गया था। डॉ. कोलते ने सोमवार 8 मई को पदभार ग्रहण किया। अतिरिक्त प्रभारी अपर आयुक्त अरुण उन्हाले ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ. कोलते मूल रूप से जलगांव के हैं। वे 1994 कॅडर के प्रशासकीय सेवा के अधिकारी हैं। 12 मार्च 1994 को उनकी प्रशासकीय सेवा में नियुक्ति हुई। जलगांव, नाशिक, धुले, मुंबई, पुणे के विभिन्न प्रशासकीय पदों पर कार्य चुके हैं। सफल और उत्कृष्ट सेवा के लिए वे कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.