Published On : Sat, Nov 22nd, 2014

उमरखेड : विद्यार्थियों को मानो भगवान जिससें सन्मान मिलेगा- आनंद देशमुख

Advertisement

anand Deshmukh
उमरखेड (यवतमाल)।
नागापुर(प.) में दिपावली के शुभ मुहूर्त पर राष्ट्रपती आदर्श शिक्षा पुरस्कार प्राप्त आनंद देशमुख का शिक्षा प्रेमी गांववालों की ओर से सत्कार किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को अपना भगवान मानकर अपना मान-सन्मान बढ़ेगा ऐसा देशमुख ने कहां। विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी, भाषा, विज्ञान को आसान भाषा में समझाया तो उनका जिवन सुधरेगा और विद्यार्थी भविष्य में शिक्षकों को भी नहीं भुलेँगे। भविष्य में विद्यार्थी सफल, आत्मविश्वासी और देश प्रेमी बनेगे.

कार्यक्रम में जिला आदर्श पुरस्कार प्राप्त विनय चव्हाण, तालुका आदर्श शिक्षण पुरस्कार प्राप्त किशोर कदम, गंगाधर काले, अवधुत वानखेड़े, मनीष देशमुख, तायडे का भी मान-सन्मान किया गया. गांव के विद्यार्थी जो नौकरी में नियुक्त हुए दिपक ठेंगे (एस.आर.पी.), योगेश कुरमे (इंजिनिअर), शीतल राठोड (इंजिनिअर), का सत्कार किया गया.

इस दौरान निरंजन कदम,योगेश कुरमे ने विद्याथियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मा. सभापती सविता कदम थी. संचालन चितांगराव कदम ने किया और आभार सरपंच गजानन कदम ने माना। कार्यक्रम के लिए गांववासियों की उपस्थिति थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.