Published On : Mon, May 30th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

चुनाव में एक दूजे का डटकर विरोध लेकिन नितिन गड़करी और मेरी दोस्ती है पक्की- प्रफुल्ल पटेल

Advertisement

शहर को बढ़ाना होगा, नया गोंदिया बसाना होगा , राईस उद्योग के लिए ड्राई पोर्ट बनाना होगा

गोंदिया: एक अच्छे इंसान, एक अच्छे नेता और एक दूर दृष्टि रखने वाले व्यक्ति की पहचान है नितिन गडकरी… और उनके काम करने की शैली के चलते उनका नाम आज पूरे देश में है , कोई भी व्यक्ति काम करेगा तभी विकास होगा तभी देश आगे बढ़ेगा।

उक्त आशय के उद्गार सांसद प्रफुल्ल पटेल ने व्यक्त करते मंच से कहा- नितिन गडकरी ना आपके लिए नए है और ना मेरे लिए ?
पिछले 35_40 वर्षों से हमारी दोस्ती है, हमेशा एक दूसरे के प्रति सम्मान की नजर से हम देखते हैं।

मेरा चुनाव हो तो आकर डटकर मेरा विरोध करेंगे लेकिन उसके बाद में नितिन जी और हम को देख लो तो आपको आश्चर्य लगेगा।
प्रगतिशील विचारधारा होना बहुत जरूरी है जब तक हम पांच- पच्चास साल के आगे के भविष्य को देखकर काम नहीं करेंगे तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा।

Advertisement

मुझे याद है जब मैं मिनिस्टर था तो इथेनॉल की पहले 5% की मात्रा थी वह भी कागज पर थी आज अगर देश में इथेनॉल का 20% से ज्यादा उपयोग हो रहा है तो उसमें सबसे अग्रणी सोच रही है नितिन गडकरी की…

आने वाले वर्षों में इथेनॉल का उपयोग हम बढ़ाएंगे तो बाहर से हमारा तेल आयात कम होगा , उतना ही प्रदूषण कम होगा और फॉरेन एक्सचेंज का भी बचाव होगा और पेट्रोलियम तेल की कीमतें भी कम होंगी ।

विकास और एक सोच हम लोगों के लिए जरूरी है नितिन गडकरी यह दूर दृष्टि रखने वाले विजनी नेता है।

आज रोड रास्तों और ओवर ब्रिज के जो भूमि पूजन हुए हैं मैंने जो भी सुझाव दिए नितिन जी ने उसे पॉजिटिव नज़र से देखा और उन सभी कामों को मंजूरी दी है।

हमें गोंदिया शहर को बढ़ाना होगा, नया गोंदिया बस आना होगा ऐसा कहते प्रफुल्ल पटेल ने कहा- जब तक नए रोड रास्तों का निर्माण नहीं होगा , नए रिंग रोड नहीं बनेंगे तब तक शहर का विकास हो नहीं सकता ?

नितिन जी ने कोहमारा गोरेगांव से लेकर कारंजा बाईपास को फोरलेन की मंजूरी दी है साथ साथ में कारंजा के पास से एक बाईपास बन के तिरोड़ा को मिलेगा उसका भी सर्वे और लैंड एक्विजिशन का काम चालू है।

लेकिन और एक रोड की हमें जरूरत है वह है तिरोड़ा से बालाघाट रोड और वह हमारे कुड़वा से होकर कटंगी को मिले उसी कुड़वा रोड पर मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है और चारों ओर गोंदिया को एक रिंग रोड की उपलब्धि हो ऐसा में नितिन जी से अनुरोध करता हूं।

हमारे गोंदिया में उद्योग की कमी है लेकिन एक पारंपरिक उद्योग है वह है ‘ चावल उद्योग’ गोंदिया से बड़े पैमाने पर चावल एक्सपोर्ट होता है।

गोंदिया एमआईडीसी से सटी रेलवे से लगी 200 एकड़ जमीन हम आपको राज्य सरकार एमआईडीसी से एमओआरटी के साथ ज्वाइंट वेंचर में दिलवाते हैं वहां आप ड्राई पोर्ट टर्मिनल बनाइए जिससे गोंदिया से चावल उद्योग को गति मिले ऐसा में नितिन जी से अनुरोध करता हूं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.