Published On : Mon, May 30th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

दवा समझकर किया सेवन; निकला जहर

Advertisement

बाभुलखेड़ा में बुज़ुर्ग महिला की हुई मौत

नागपुर: जहर खाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना अजनी थाने के अंतर्गत हुई। मृतक का नाम नागोबाई विजय कोकू (74) है। वह बाभुलखेड़ा की निवासी हैं। दरअसल नागोबाई सर्दी-खांसी से पीड़ित थीं।

21 मई की सुबह उसने खांसी की दवा समझकर कीटनाशक का सेवन किया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी। तकरीबन एक हफ्ते तक डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे।

लेकिन ज़हर शरीर में काफी अंदर तक फ़ैल चुका था। अंत में रविवार सुबह नागोबाई की मौत हो गई। इस मामले में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.