Published On : Wed, May 6th, 2020

कोरोना इफ़ेक्ट : सरकारी नौकरियों पर महाराष्ट्र सरकार ने लगाई रोक

Advertisement

नागपूर– कोरोना वायरस (Covid-19) और लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर मार पड़ी है. भारत में सरकारें अब इससे उबरने के तरीके तलाशने लगी हैं . इस बीच एक बड़े राज्य की सरकार ने प्रदेश में सभी सरकारी नौकरियों पर रोक लगा दी है . कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण बिगड़े हालात व अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से ये फैसला लिया गया है . महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला लिया है .

उद्धव सरकार ने कहा है कि लोक स्वास्थ्य (Public Health) और मेडिकल एजुकेशन (Medical Education) को छोड़कर अन्य सभी सरकारी विभागों में भर्तियां फिलहाल नहीं की जाएंगी . इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार के वित्त विभाग द्वारा एक रिजॉल्यूशन पास किया गया है .

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों से कहा है कि वे जारी वित्तीय वर्ष में कोई नई योजना प्रस्तावित न करें . राज्य सरकार किसी भी नई योजना / स्कीम पर खर्च नहीं करेगी . बता दें कि महाराष्ट्र में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC – Maharashtra Public Service Commission), महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC), महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) समेत अन्य विभागों द्वारा भर्तियां कराई जाती हैं .

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है . अब तक राज्य में करीब 15 हजार कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है . इनमें से करीब 9 हजार केस अकेले मुंबई में हैं .

Advertisement
Advertisement
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid #Crime

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges