Published On : Wed, May 6th, 2020

नागपुर : कोरोना प्रभावित जोन छोड़कर मेट्रो के काम होंगे शुरू

Advertisement

नागपुर: कोरोना के प्रभाव के चलते लॉकडाउन को आगे बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया है। इसमें कुछ छूट भी दी गई हैं। निर्देशों के तहत कंटेनमेंट जोन (कोरोना प्रभावित क्षेत्र) को छोड़कर अन्य जोन में कुछ व्यवसाय, कार्य और अन्य चीजों की छूट दी गई हैं। नागपुर शहर में भी ग्रीन जोन में काम करने की अनुमति दी गई है। शहर में हो रहे मेट्रो कार्य को भी शुरू किया जाएगा। मेट्रो का अभी भी दो रीच का कार्य शेष है साथ ही मेट्रो स्टेशनों का कार्य भी शेष है

दो रीच और मेट्रो स्टेशन का कार्य होगा शुरू
नागपुर मेट्रो के रीच-1 सीताबर्डी से खापरी, रीच-2 सीताबर्डी से ऑटोमोटिव चौक, रीच-3 सीताबर्डी से लोकमान्य नगर और रीच-4 सीताबर्डी से प्रजापति नगर तक चार लाइन बनाई गई है। इसमें से दो रीच रीच-1 और रीच-3 शुरू हो चुके हैं। हालांकि इन दोनों लाइन में अब भी कुछ मेट्रो स्टेशनाें का कार्य शेष है। साथ ही रीच-2 और रीच-4 का कार्य शेष है। नागपुर में कुल 10 जोन हैं, जिसमें से 4 जोन सबसे ज्यादा कोराेना प्रभावित हैं। आसीनगर, सतरंजीपुरा, गांधीबाग और मंगलवारी जोन इसमें शामिल हैं। इन्हें छोड़कर सभी जोन में मेट्रो का कार्य जल्द शुरू होने वाला है।

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दिसंबर 2020 है समय सीमा
महामेट्रो रेल परियोजना के पहले फेज, जिसमें नागपुर शहर में मेट्रो चलाना प्रस्तावित है, उसे पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2020 है। मेट्राे के कुछ प्रोजेक्ट देरी से चल रहे थे। इसके अलावा कोरोना के कारण मेट्रो कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कार्य रुकने से फेज 2 का कार्य भी देरी से शुरू होगा।

अनुमति की जरूरत नहीं
संबंधित निर्देशों के अनुसार कुछ क्षेत्रों में काम शुरू करने की अनुमति है। उसके अनुसार कार्य शुरू होंगे। इसके लिए हमें अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। -अखिलेश हलवे, डीजीएम (कॉर्पोरेट), महामेट्रो

Advertisement
Advertisement
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid #Crime

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges