पागलखाना से मानकापुर चौक के सर्विस रोड के बीचोबीच आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ों से हो रही थी आवाजाही में अड़चन
नागपुर – मानकापुर स्टेडियम चौक से पागलखाना चौक तक जाने वाली सर्विस रोड पर बीचोबीच आधा दर्जन से अधिक विशालकाय वृक्षों से दुर्घटनाएं बढ़ गई थी,जिसके रोकथाम के लिए काफी महीनों बाद वृक्ष हटाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। नागपुर टुडे ने फ्लाईओवर निर्माण बाद उक्त मार्ग की अड़चनों को सामने रख संबंधित प्रशासन राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के ध्यानाकर्षण करवाते हुए उचित सुझाव भी दिए थे।
रिजर्व बैंक चौक समीप शुरू हो रही फ्लाईओवर मानकापुर स्टेडियम चौक पर उतर रही। मानकापुर स्टेडियम चौक से पागलखाना चौक की ओर जाते वक्त फ्लाईओवर से सटी सर्विस रोड पर सड़क के बीचोबीच लगभग 1 दर्जन विशालकाय वृक्ष को पुलिया सह सर्विस रोड निर्माण वक़्त छोड़ दिया गया था। मार्ग काफी व्यस्तम होने के कारण यह आवाजाही वालों के लिए परेशानी का शबब बन गया था।
देर से ही सही पिछले कुछ दिनों से पेड़ों की कटाई शुरू की हैं। अबतक 4 पेड़ों की कटाई हो चुकी हैं,1 पहले ही काटी जा चुकी हैं, शेष पेड़ों की कटाई शीघ्र होने की संभावना हैं। उक्त कटाई कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग खुली हो जाएंगी।स्थानीय नागरिकों सह रोजाना आवाजाही करने वालों ने प्रशासन को आभार प्रकट किया हैं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews







