Published On : Thu, Sep 3rd, 2020

आम आदमी पार्टी का भंडारा जिले के बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों को मदद का हाथ

Advertisement

भंडारा – गोसीखुर्द, तोतलाडोह, पेंच डैम में बड़े प्रमाण में पानी छोड़ने के कारण भंडारा जिले के वैनगंगा नदी में बाढ़ की समस्या आयी हुई थी. इसके कारण ग्रामीण भाग में रहनेवाले नागरिकों के घरों के साथ साथ खेतों का भी भारी नुक्सान हुआ है.

आम आदमी पार्टी की नागपुर टीम लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रही है और नागरिकों की मदद भी कर रही है.

भंडारा जिले के भोजापुर,गणेशपुर, भंडारा शहर समेत बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर नागरिकों को आम आदमी पार्टी की टीम ने अनाज की किट और पिने का पानी मुहैय्या कराया गया.

Advertisement

सभी ग्रामीण भाग में प्रशासन की ओर से जांच की जानी चाहिए और सभी को नुक्सान भरपाई देने की मांग आम आदमी पार्टी ने की है. इस दौरान आप युवा आघाडी मनीष गिरडकर, अनुप खड्डकर, ओम आरेकर, आकाश तेंबुर्णे समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.