Published On : Tue, Nov 24th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पेट में घोंपा चाकू! नागपुर के गिट्टीखदान में तीन युवकों का हमला

हजारी पहाड़ में युवक पर जानलेवा वार, हालत गंभीर; आपराधिक रिकॉर्ड वाले दो आरोपियों समेत तीन गिरफ्तार
Advertisement

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पेट में घोंपा चाकू! नागपुर के गिट्टीखदान में तीन युवकों का हमला

नागपुर: शहर में मामूली विवादों पर जानलेवा हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के हजारी पहाड़ इलाके से सामने आया है। शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेयो अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में गिट्टीखदान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सार्वजनिक शौचालय के पास रोका, पैसों के लिए विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात हजारी पहाड़ स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास आरोपियों ने आशीष सोमकुंवर को रोका और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। आशीष ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सागर ने पेट में घोंपा चाकू

Advertisement

मारपीट के दौरान आरोपी सागर धुर्वे ने अपने पास रखा चाकू निकालकर आशीष के पेट में घोंप दिया। अचानक हुए इस हमले में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल मेयो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, दो का आपराधिक रिकॉर्ड

इस मामले में गिट्टीखदान पुलिस ने सागर धुर्वे, करण नायडू और श्याम नायडू (तीनों निवासी हजारी पहाड़) को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, करण नायडू और श्याम नायडू के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.