Published On : Mon, Jan 20th, 2020

विदर्भ इंटर स्कूल कराटे चैम्पियनशिप में मौदा के सेंट रोसोलाॅ स्कूल के खिलाडी चमके

Advertisement

नागपुर– वर्ल्ड अथॉरिटी शोटोकोन कराटे एसोसिएशन आॅफ विदर्भ द्वारा 11 वीं विदर्भ इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2020 का आयोजन 19 जनवरी को अखिल भारतीय विश्वकर्मा हॉल, जगनाडे चौक, नागपुर में किया गया था। इंटर स्कुल प्रतियोगिता में विदर्भ के कुल 32 स्कूली छात्रों ने भाग लिया।

इसमें स्कूल के सभी एज ग्रुप के खिलाड़ी थे। इस इंटर स्कुल प्रतियोगिता में सेंट रोसोलाॅ स्कूल, मौदा के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया और दूसरा स्थान गायत्री विद्या मंदिर, भरतवाड़ा और तीसरा स्थान जीवन विकास विद्यालय, देवग्राम नरखेड का रहा। राष्ट्रिय और अंतराष्ट्रिय स्तर पर विभीन्न प्रतियोगिताओ में पदक प्राप्त करनेवाले खिलाडीयों का भी यहा सत्कार किया गया।

इस विदर्भ इंटर स्कूल प्रतियोगिता कार्यक्रम के अध्यक्ष आमदार कृष्णा खोपडे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेंद्र हिवरे थे। मुख्य अतिथि के रूप मे शहर के मशहुर सम्माननिय सामाजिक कार्यकर्ता लेखक प्रो. डॉ. प्रीतम भिमराव गेडाम, पार्षद मनोज चापले, डॉ. संभाजी भोसले, पीयूष आंबुलकर, ईश्वर बोलधन, पुरुषोत्तम वैद्य, मुकेश मेश्राम, ज्ञानेश्वर बाळापुरे, मिलिंदजी गोंडवाने ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रमुख मान्यवरो द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये गये। आयोजन समिति के खिलाड़ियों में कोच सेंन्साई किरण यादव, नरेंद्र बिहार, नीलकंठ कुकड़े, तुषार डोईफोडे, कमलेश यादव, साहिल पाटिल, शुभम पडोले, वैभव ब्राम्हणकर, काजल राऊत, आंचल राऊत थे और विभिन्न स्कूलों के बडी संख्या मे खिलाडी छात्र, उनके कोच एंवम पालक शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.