Published On : Mon, Jan 20th, 2020

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छात्रों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

नागपूर – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वयम् सामाजिक संस्था, माय करिअर क्लब और जागतिक अहिंसा दिन आयोजन समिति की ओर से क्लास आठवीं से बारवी क्लास के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन स्पर्धा आयोजित की जा रही है। ‘ सामाजिक एकता के लिए गांधी विचारों की जरुरत ‘ इस विषय पर निबंध लेखन स्पर्धा आयोजित होकर, इसमें प्रवेश निःशुल्क है। इसका रिजल्ट और विजेताओ का गौरव सम्मेलन रविवार 2 फरवरी शाम को 6 बजे सीताबर्डी स्थित विदर्भ साहित्य संघ के सभागृह में आयोजित किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मानव समाज को जीने का मार्ग दिखाया। इसलिए अनेक देशों ने उनके तत्वज्ञान से प्रभावित होकर उन्हें विश्वगुरु माना है। भारत की आजादी की लड़ाई में पुरे देश में क्रांति लाने की क्षमता वाले गांधी के विचार सात दशक बाद भी आज की पीढ़ी के लिए सुसंगत है। व्यक्तिगत आचरण से उन्होंने समाज को सत्य और अहिंसा का महत्व बताया। देश में सर्वधर्मसमभाव और सामाजिक एकता प्रस्थापित हो, यह उनका सपना था।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अनेक विषयों पर उनके द्वारा रखे गए विचार आज के बदलते समय में भी प्रासंगिक है। आज भी गांधी के विचार समाज के लिए मार्गदर्शक साबित होते है।

Advertisement

गांधी विचार और तत्वों का महत्व नई पीढ़ी को समझे, इतिहास की शिक्षा से अनुभव संपन्न पीढ़ी का उदभव हो, विद्यार्थियों में विचार क्षमता के साथ ही लेखनकौशलय विकसित हो, इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें सहभागी हरएक स्कुल, कॉलेज के सर्वात्कृष्ट निबंध लिखनेवाले एक विजेता का गौरव किया जाएगा। तो वही प्रत्येक स्कुल के क्रमवार 3 विजेताओ को सेवाग्राम आश्रम में जाने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही सभी स्पर्धको को प्रशस्तिपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस निबंध लेखन स्पर्धा में बड़ी संख्या में स्कुल,कॉलेज के विद्यार्थियों को शामिल होने का आव्हान स्वयम् सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विशाल मुत्तेमवार ने किया है। स्पर्धा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 8605179146 या 7720050245 पर संपर्क कर सकते है।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges