Published On : Tue, Jun 13th, 2017

ग्रेस अंकों के साथ अथर्व प्रथम और निष्ठा दूसरे स्थान पर

Advertisement
Atharva Kukde, Nishtha Dani and Sahil Purohit

Atharva Kukde, Nishtha Dani and Sahil Purohit


नागपुर:
 राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मंडल की ओर से मंगलवार को दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए गए. जिसमें चित्रकला और अन्य कौशलों में बोर्ड की ओर से अतिरिक्त 20 अंक दिए गए थे. इस बार अतिरिक्त अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करनेवाले और बिना अतिरिक्त अंक प्राप्त विद्यार्थियों की संख्या काफी रही. अतिरक्त अंक हासिल कर प्रथम स्थान अथर्व कुकड़े ने हासिल किया है. अथर्व खामला के सोमलवार निकालास हाईस्कूल का विद्यार्थी है. उसने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. अथर्व को 500 अंको में से कुल 479 अंक मिले हैं. इसमें अतिरिक्त 20 अंक उसे संगीत और चित्राकला में मिले हैं. अथर्व के पिता अरुण हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर हैं. उसकी मां करुणा शिक्षिका है. उसने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटो तक पढ़ाई किया करता था. भविष्य में आगे अथर्व इंजीनियर बनना चाहता है.

तो वहीं सोमलवार निकालास हाईस्कूल की ही छात्रा निष्ठा दानी ने अतिरिक्त 20 अंक लेकर दसवीं की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है. निष्ठा ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है. उसके पिता असंग दानी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उसकी मां मीनाक्षी दानी होमियोपैथी की डॉक्टर है. उसे इतिहास की किताबें पढ़ना काफी पसंद है. उसने नौवीं कक्षा में नासा का प्रोजेक्ट किया था. उसे आगे चलकर एयरोस्पेस इंजीनियर बनना है. उसने बताया कि वह स्कूल में और क्लास में पढ़ाई के अलावा रोजाना 2 घंटे तक पढ़ती थी. उसने बताया कि उसने एक महीने पहले टीवी देखना बंद कर दिया था. वह फिलहाल क्लासिकल संगीत सीख रही है. उसे पढ़ने और लिखने का भी शौक है.

तीसरा स्थान रामदासपेठ स्थित सोमलवार हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के साहिल पुरोहित ने हासिल किया है. उसने 99. 4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. जिसमें अतिरिक्त अंक भी शामिल है. साहिल ने बताया कि उसे आगे एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करना है. उसके पिता भालचंद्र एक शोरूम में मैनेजर हैं. साहिल को क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने का काफी शौक है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.