Published On : Mon, Apr 27th, 2015

गड़चिरोली : बंदूक की गोली लगने से एसआरपीएफ जवान की मौत

Advertisement


पेंढरी पुलिस थाने की घटना

गड़चिरोली। रात के दौरान गस्त पर तैनात एक एसआरपीएफ जवान की बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई. यह घटना सोमवार को धानोरा तालुका के पेंढरी पुलिस ठाने में घटी. खरोला, वाशीम निवासी महादेव सखाराम ठाकरे (29) मृतक है. इस घटना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरावती कैंप के राज्य राखीव पुलिस दल में कार्यरत महादेव की धानोरा तालुका के पेंढरी पुलिस थाने में नियुक्ति की थी. सोमवार की रात को महदेव गस्त पर तैनात था जहां अचानक से महादेव की बन्दुक से गोली छूटकर महादेव को लगी जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया. उसे तुरंत गड़चिरोली जिला सामान्य रूग्णालय में लाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही महादेव ने दम तोड़ दिया. शव का स्थानीय जिला सामान्य रूग्णालय में पोस्टमार्टम किया गया. उसके बाद शव को उसके गांव रवाना कर दिया गया.

Gold Rate
Apr 21 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,53,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

crime2

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement