सावली : चंद्रपुर – गडचिरोली राष्ट्रीय महामार्ग पर चंद्रपुर से गडचिरोली की तरफ जानेवाली एक कोयले से भरी ट्रक ने २० वर्षीय युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम शैलेश अनिल रामीडवार बताया गया है। यह हादसा बुधवार 16 अप्रैल की सुबह रमाबाई आंबेडकर विद्यालय के समीप घटी।
Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT
₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg₹ 2,22,300/-
Platinum
₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
शैलेश की सावली के समीप बोथली में पानटपरी और कोल्ड्रिंक की दूकान थी। दुकान की कोल्ड्रिंक्स खतम होने से शैलेश और उसका मित्र सुमित संतोष गुजलवार कोंड्रिंक्स लेने गए थे। दोनों थंडपेय की बॉटल लेकर अपने एम.एच 34 एस.सी 2153 दुपहिया से सावली वापस आ रहे थे । चंद्रपुर से गडचिरोली जानेवाली कोयले से भरी ट्रक एम.एच. 04 बी.जी 134 ने उनकी दुपहिया को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में शैलेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही सुमित गंभीर रूप से जखमी हो गया है।उसका गडचिरोली जिला सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना स्थल से फरार ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।