Published On : Thu, Apr 17th, 2014

पवनी : बेमौसम बरसात ने रोकी रबी की कटाई

Advertisement

पवनी : कल रात आंधी-तूफ़ान के साथ हुई बेमौसम बरसात के कारण पवनी और लाखांदुर तालुका में 25 से 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई गेहूं, चना, बटाना, मूंग, उड़द आदि रबी की फसलों की कटाई बीच में ही रोक देनी पड़ी।

किसान परेशान 

किसानों की हालत पहले ही खस्ता है। ऊपर से बरसात की मार से किसान बेजार हो गया है। बरसात से रबी की धान की फसल भी प्रभावित हुई है। हर दो-चार दिन के बाद बरसात होने के कारण किसान रबी की फसलों के ढीग के ऊपर बार-बार कागज़ ढंकने का काम करते-करते परेशान हो गए हैं, लेकिन सरकार मदद देने का नाम तक नहीं लेती। मदद मिलती भी है तो 500 से 1000 रुपए की ही। इतनी सी मदद मिलने से किसान नाराजगी जता रहे है।

मदद की उम्मीद 

बेमौसम बरसात के चलते रबी की कटाई रुक जाने के कारण किसानों में निराशा का माहौल निर्माण हुआ है। जल्द से जल्द मदद की आस लगाए किसान उसकी राह देख रहे है।

Advertisement
Representation Pic

Representation Pic

 

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.