Published On : Thu, Apr 18th, 2019

दोपहिया वाहनों के कानफोड़ू मॉडिफाइड सायलेंसर पर पुलिस की टेढ़ी नजरें

Advertisement

कई इलाकों में नियम तोड़नेवाले वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा

नागपुर: दोपहिया वाहनों में कम्पनी की ओर से लगे साइलेंसरों की जगह मॉडिफाइड साइलेंसरों का चलन चला हुआ है जिस पर अब पुलिस की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं. शहर में ऐसे वाहनचालकों की संख्या काफी है. ऐसे ही वाहनचालकों पर कार्रवाई करने और उनपर नकेल कसने की मुहीम नागपुर पुलिस की ओर से छेड़ी गई है.

शहर के कोकाकोला चौक, सावरकरनगर चौक, मंगलमूर्ति चौक, शंकरनगर चौक, काचीपुरा चौक, रामगिरि टी पॉइंट, तेलंगखेड़ी हनुमान नगर, फुटाला तालाब पॉइंट, बैद्यनाथ चौक, सरदार पटेल चौक, दोसर भवन और मेयो चौक, अग्रसेन चौक, गांधी पुतला चौक, अशोक चौक, कॉटन मार्केट चौक, मेडिकल चौक, कड़बी चौक समेत शहर के कई भागों में पुलिस की ओर से ऐसे वाहनचालकों पर कार्रवाई की जा रही है. इसमें ज्यादतर बुलेट गाड़ियों का प्रमाण है.

करीब एक साल पहले भी इसी तरह से कार्रवाई की गई थी. उस दौरान सभी गाड़ियों को डीसीपी ट्रैफिक ऑफिस में जमा किया गया था और उनके सायलेंसर निकाले गए थे. शहर में ध्वनि प्रदुषण फैलाने में बुलेट के ज्यादा आवाज वाले सायलेंसर का भी काफी प्रमाण है.

Advertisement

यातायात विभाग के डीसीपी गजानन राजमाने ने बताया की शहर में मॉडिफाइड सायलेंसर लगानेवाले वाहनचालकों पर कार्रवाई जारी है. उनपर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है. मॉडिफाइड सायलेंसर को निकालने के निर्देश वाहनचालकों को दिए गए है. इनके डाक्यूमेंट्स जमा किए गए है. सायलेंसर निकालने के बाद उन्हें यह डॉक्युमेंट्स लौटाए जाएंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.