Published On : Thu, Apr 18th, 2019

लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, राज्य में सुबह 9 बजे तक 7.8 प्रतिशत हुआ मतदान

Advertisement

indian-voters1-600x355

नागपुर: राज्य में दूसरे चरण में राज्य की दस लोकसभा सीटों के लिए मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से जारी है. सुबह 9 बजे तक तकरीबन 7.8 प्रतिशत मतदान हो चुका है. कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे प्रकाश आंबेडकर और बीड से प्रीतम मुंडे जैसे दिग्गज उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद होंगे. अमरावती में शिवसेना के आनंद अडसुल और नवनीत राणा में टक्कर है.

अकोला के गुढी में वीवीपीएटी मशीन आधे घंटे तक खराब रही, खामी को दूर करने के बाद मतदान जारी हुआ. दूसरे चरण में 1 करोड़ 85 लाख 46 हजार मतदाता मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण में 179 उम्मीदवार और 20 हजार 716 मतदान केंद्र हैं. उ

नमें से लगभग 2100 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्ट होगी. इन 10 सीटों में सबसे अधिक 36 उम्मीदवार बीड निर्वाचन क्षेत्र से हैं और सबसे कम 10 उम्मीदवार लातूर निर्वाचन क्षेत्र में हैं. इसके अलावा, बुलढाणा 12, अकोला 11, अमरावती 24, हिंगोली 28, नांदेड़ 14, परभणी 17, उस्मानाबाद 14 और सोलापुर निर्वाचन क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप शिंदे के अनुसार 15 से अधिक उम्मीदवारों वाले 4 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें से, बीड निर्वाचन क्षेत्र में, एक कंट्रोल यूनिट के साथ 3 बैलेट यूनिट तथा अमरावती, अकोला और परभणी प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट और अन्य 6 निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक बैलेट यूनिट होगी. इस चुनाव के लिए 62 हजार 700 ईवीएम (37 हजार 850 बैलेट यूनिट और 24 हजार 850 कंट्रोल यूनिट) और 27,000 वीवीपॅट यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.