Published On : Sat, Jun 24th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

एस पी सिंह पीआरएसआई PRSI के निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) निर्वाचित

Advertisement

एस पी सिंह को पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई PRSI) का निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) चुना गया है शनिवार,24 जून,2023 को नई दिल्ली में हुई पीआरएसआई की नेशनल काउंसिल की वार्षिक आम सभा और चुनाव में श्री एस पी सिंह को निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) निर्वाचित किया गया।

सर्वसम्मति से डा अजीत पाठक (दिल्ली) राष्ट्रीय अध्यक्ष,श्री नरेंद्र मेहता (वाराणसी) उपाध्यक्ष (उत्तर),श्रीमती अनु मजुमदार (गुवाहाटी) उपाध्यक्ष (पूर्व) और श्री दिलीप चौहान कोषाध्यक्ष चुने गए।श्री यू एस सरमा (वाईजैग) को उपाध्यक्ष (दक्षिण) चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि इस नए दायित्व के पूर्व श्री एस पी सिंह पीआरएसआई नागपुर चैप्टर के संयुक्त सचिव, सचिव और अध्यक्ष के रूप में कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्री एस पी सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सेक्रेटरी,बेस्ट चेयरमैन और नेशनल लीडरशिप अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
“पाटलिपुत्र टाइम्स” और दैनिक “प्रदीप” (पटना),”सन्मार्ग” (कोलकाता) और “लोकमत समाचार” (नागपुर) में पत्रकारिता के बाद उन्होंने कोल इंडिया लिमिटेड की प्रतिनिधि हिंदी पत्रिका “खनन भारती” में सह संपादक और ईसीएल आसनसोल,एसईसीएल बिलासपुर एवं वेकोलि नागपुर में जन संपर्क अधिकारी और सलाहकार (जनसंपर्क) के रूप में कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है।दूरदर्शन,आकाशवाणी और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में समसामयिक विषयों पर आलेख,कविता आदि प्रस्तुत कर हिंदी साहित्य में भी वे अपना योगदान करते रहते हैं।

उनके पीआरएसआई के निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) निर्वाचित होने पर नागपुर चैप्टर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री यशवंत मोहिते, उपाध्यक्ष श्री अखिलेश हलवे, सचिव श्री मनीष सोनी,संयुक्त सचिव श्री प्रसन श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष श्री शरद मराठे एवं अन्य पदाधिकारियों ने श्री सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं तथा कहा कि श्री एस पी सिंह को दी गई यह नई ज़िम्मेदारी नागपुर चैप्टर के सदस्यों के लिए भी गौरव का विषय है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.