Published On : Fri, Jun 23rd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

शिंदे सरकार का बड़ा फैसला- महाराष्ट्र में 5वीं और 8वीं क्लास की होगी वार्षिक परीक्षा, फेल हुए तो…

Advertisement

Maharashtra Education News: पांचवी और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र में अब पांचवी और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के लिए वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. ये नियम स्टेट बोर्ड के बच्चों के लिए लागू होगा. अगर अगली कक्षा में प्रवेश चाहि तो बच्चों को वार्षिक में उत्तीर्ण होना होगा जरूरी होगा. वार्षिक परीक्षा में असफल हुए छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए एक और मौका दिया जाएगा.

राज्य सरकार के फैसले के अनुसार, अगर बच्चे दोबारा लिए गए परीक्षा में असफल पाया जाते हैं तो ऐसे में उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षा पूरी होने तक किसी भी छात्र को स्कूल से नहीं निकाला जाएगा. महाराष्ट्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के लिए वार्षिक परीक्षा, पुन: परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित करेगी.

फिलहाल भीषण गर्मी को लेकर महाराष्ट्र के विर्दभ में स्कूल बंद हैं. गुरुवार (22 जून) को गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने 26 जून की बजाय 30 जून से स्कूल खोलने का फैसला लिया. जिन स्कूलों को महानगर पालिका और जिला परिषद संचालित कर रहे हैं वो स्कूल अब 26 जून की बजाय 30 को खोले जाएंगे.

बता दें कि महाराष्ट्र के विर्दभ इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में बच्चों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके चलते 30 जून से स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया है. इतना ही नहीं, अगर 30 जून तक मौसम नहीं बदलता है तो विदर्भ के स्कूल आगे भी बंद किए जा सकते हैं. महाराष्ट्र के विदर्भ में 11 जिले आते हैं. राज्य सरकार ने ये साफ किया था कि ये फैसला सीबीएसई के स्कूलों पर लागू नहीं होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.