Published On : Wed, Aug 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

एआई युग में ‘फैक्ट चेक’ अत्यंत महत्वपूर्ण : एस.पी. सिंह

Advertisement

नागपुर: प्रौद्योगिकी के निरंतर विकास के साथ आज उसकी विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न खड़े होने लगे हैं। इसलिए आज के एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) युग में ‘फैक्ट चेक’ अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। यह प्रतिपादन पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.पी. सिंह ने किया। वे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक डॉ. गणेश मुले ने की।

प्रौद्योगिकी में हो रहे अत्यंत तीव्र परिवर्तनों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस प्रगति का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने तथा समाज में वैमनस्य फैलाने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। यह तकनीकी विकास का एक नकारात्मक पक्ष है। इसलिए तकनीक दोधारी तलवार के समान है, जिसका उपयोग अत्यंत सावधानी से किया जाना चाहिए।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने कहा कि जब भी दंगों जैसी घटनाएं होती हैं, तब सबसे पहले संबंधित क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाती हैं। इसका कारण यह है कि इंटरनेट चालू रहने पर अफवाहें तेजी से फैलती हैं और स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। वास्तव में, ऐसे घटनाक्रमों के कारण विश्वसनीयता ही संकट में पड़ गई है।

Advertisement

श्री सिंह ने आगे कहा कि एआई चाहे कितना भी उन्नत क्यों न हो जाए, उसमें मानवीय संवेदनाएं कभी नहीं हो सकतीं। इसलिए इसका उपयोग करते समय सजग रहना आवश्यक है। सोशल मीडिया पर हमारे सामने आने वाली प्रत्येक जानकारी की सत्यता की जांच किए बिना उस पर विश्वास करना या उसे आगे बढ़ाना बड़े नुकसान का कारण बन सकता है।

अध्यक्षीय समापन भाषण में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक डॉ. गणेश मुले ने कहा कि सूचना के इस नए युग में फैक्ट चेक की भूमिका अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

प्रारंभ में मीडिया समन्वयक अनिल गडेकर ने श्री सिंह का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन सहायक सूचना निदेशक पल्लवी धारव ने किया तथा जिला सूचना अधिकारी विनोद रापतवार ने आभार व्यक्त किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.