Published On : Tue, May 4th, 2021

देश में अबतक 2 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में आए 3.57 लाख नए केस

Advertisement

नागपुर-कोरोना वायरस का एक बेहद आक्रामक रूप देशभर में तबाही मचा रहा है. भारत में लगातार सातवें दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 357,229 नए कोरोना केस आए और 3449 संक्रमितों की जान चली गई है.

हालांकि 3,20,289 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले रविवार को देश में 368,060 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

3 मई तक देशभर में 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख 08 हजार 390 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 33 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.63 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement