
IPL 2021: आईपीएल खेल रहे खिलाड़ियों में कोरोना के संक्रमण होने की खबर के सामने आने के बाद बीसीसआई ने (BCCI) आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि केकेआर की टीम के बाद अब हैदराबाद टीम (SRH) के खिलाड़ी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. हैदराबाद के खिलाड़ी को कोरोना पॉजिटिव होने से अब पूरी टीम आईसोलेशन चली गई है. इससे पहले केकेआर के वरूण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर में कोरोना के लक्षण पाए गए थे. वहीं, दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हुए थे. ऐसे में बीसीसीआई ने तत्काल प्रभाव में आईपीएल को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है.
इससे पहले खिलाड़ियों के सक्रमण होने के बाद मैच के री-शेड्यूल करने का फैसला बीसीसीआई ने किया था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा और हैदराबाद के एक खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आईपीएल को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है. वैसे पहले यह फैसला किया गया था कि आईपीएल के सभी मैचों को मुंबई में शिफ्ट किया जाएगा लेकिन कोरोना के मामले तेजी से आगे बढ़े हैं. इस समय आईपीएल के मैच दिल्ली औऱ अहमदाबाद में हो रहे थे.
बता दें कि इस समय देश भर में कोरोना की स्थिति बेहद ही खराब है जिसके चलते बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर काफी सतर्कता बरत रही थी, लेकिन बावजूद बायो-बबल में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे जिसने आईपीएल को संकट में डाल दिया था.
Nagpur Crime News | फर्जी Instagram ID से नाबालिग को ब्लैकमेल #NagpurNews...
OC पर बड़ा सवाल!
Congress की टिप्पणी पर NCP का बड़ा विरोध #MaharashtraNews #NCP #AjitPawar #SunetraPawar...
Amravati में Muthoot Gold Loan पर लाखों की कथित धोखाधड़ी #amravati #MuthootFinance...
Nagpur में Resident Doctors की अनिश्चितकालीन हड़ताल #NagpurNews #ResidentDoctors #DoctorsStrike
मोहपा में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत...




