Published On : Mon, Aug 20th, 2018

बंद होते सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की कतार में अब स्मृति टॉकीज भी

Advertisement

नागपुर: मल्टीप्लेक्स के दौर में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर अब दम तोड़ते नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि शहर में एक के बाद एक सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर अब धीरे-धीरे बंद हो चले हैं. विदर्भ में खास पहचान रखने वाले स्मृति टॉकीज पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. यह सिनेमाघर का नाम भी बंद होने वाले सिनेमाघरों की सूची में दर्ज होने वाला है. सूत्रों बता रहे हैं कि स्मृति टॉकीज 30 अगस्त को बंद की जा सकती है.

दरअसल स्मृति टॉकीज लगातार कुछ अदालती मामलों से जूझ रही है. किसी दूसरी पार्टी की जमीन होने से लगातार दबाव के बाद इसे बंद करने का विचार किया जा रहा है. अभी तक स्मृति टॉकीज को बंद करने की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है, हालांकि सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को 30 अगस्त तक का समय दिया गया है.

शहर के बीच सदर स्थित स्मृति सिनेमाहॉल को साल 1985 में बनाया गया था. पिछले महीने ही रीजेंट टॉकीज को बंद किया गया था. उसके ठीक एक महीने बाद स्मृति टॉकीज को भी बंद करने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक स्मृति टॉकीज को मल्टीप्लेक्स में बदलने की भी खबरें कुछ महीने से आ रही हैं. लीज पर मिली जमीन पर स्मृति टॉकीज को बनाया गया था, इसे राठी ग्रुप संचालित करता है. कहा जा रहा है कि कानूनी पचड़ों की वजह से इसे बंद किया जा रहा है.

Advertisement

स्मृति टॉकीज में करीब 30 लोग काम कर रहे हैं. टॉकीज बंद होने से वहां कार्यरत सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे. यह खबर इन सभी को निराश कर रही है.

स्मृति टॉकीज में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. इनमें कैटरीना कैफ, एेश्वर्या राय, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, इमरान हाशमी, प्राची देसाई आदि बॉलीवुड कलाकार स्मृति सिनेमा में आकर फिल्मों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं. यही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम से लेकर विदेशी क्रिकेट टीम भी स्मृति टॉकीज में आती रहती थी. राजनेता से लेकर अामजन तक में स्मृति टॉकीज को लेकर बेहतर छवि है.

अब तक बंद हो चुकी सिंगल स्क्रीन टॉकीजें
-रीजेंट टॉकीज
-रीगल सिनेमा
-अमरदीप टॉकीज
-नरसिंह टॉकीज
-नटराज टॉकीज
-श्याम टॉकीज
-राजविलास (रिनोवेशन चल रहा है

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.