
नागपुर: ‘सिंघम’ से लेकर ‘दबंग’ पुलिस वालों के क़िस्से तो कई सुने होंगे. लेकिन किसी लेडीज़ पुलिस कॉन्सटेबल की दबंगई की घटना बिलकुल नई है. शहर में ऐसी ही एक दबंग लेडी कॉप की गुंडई का सामना एक शॉपिंग मॉल चालक को झेलना पड़ा.
जानकारी के अनुसार इस दबंग लेडी कॉप ने न केवल शॉपिंग मॉल में घुस कर साथी महिलाओं के साथ हंगामा मचाया बल्कि दुकानदार के सिर बोतल फोड़ कर पहले उसे लहूलुहान कर दिया और फिर नकद 50000 रुपए छीन लिए. लेकिन इस दबंग लेडी कॉप के ख़िलाफ थाने में भी शिकायत लेने के लिए साथी पुलिसवाले तैयार नहीं थे.
मानकापुर पुलिस थाने की इस दबंग लेडी कॉप ने जब दुकानदार का सिर फोड़ा तब गुस्साए दुकानदारों ने उसे और उसके साथ हंगामा करती अन्य महिलाओं को दुकान में बंद कर दिया. इसके बाद थाने में दुकानदार पहुंचे. लेकिन थाने में पहुंचने के बाद भी अब तक मानकापुर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की.
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...




