Published On : Tue, Sep 17th, 2019

नारा से सटी सोसाइटी का सीवर लाइन जाम

Advertisement

अधिवक्ता प्रसाद की शिकायत को मनपा के खाकी-खादी कर रहे सिरे से नज़रअंदाज

नागपुर: एक तरफ नागपुर महानगरपालिका स्वच्छता को लेकर जुबानी गंभीरता दिखती तो दूसरी ओर हकीकत में इससे कोशों दूर नज़र आ रही.जब शहर के युवा व वरिष्ठ वकील जो पिछले १५ दिनों से मनपा प्रशासन को प्रत्येक तरीके से समस्या बतला कर अविलम्ब सुलझाने की मांग करते दिखे ,तब ऐसा ही कुछ महसूस हुआ कि मनपा के खाकी व खादी की कथनी व करनी में बड़ा फर्क हैं.फिर कैसे मुमकिन हो कि नागपुर मनपा को स्वच्छ भारत अभियान में सम्मानजनक स्थान भी मिले।

स्थानीय रहवासी अधिवक्ता अमित प्रसाद ने बताया कि प्रभाग १ अंतर्गत नारा गाओं के निकट इंडियन कोऑपरेटिव सोसाइटी ( सरस्वती लॉन के पास ) पिछले १५ दिनों से सीवर लाइन जाम हैं.जमा पानी नाना प्रकार के बदबू सह गंदगी फैला रहा.इससे आसपास के रहवासी प्रभावित हैं,इतना ही नहीं आवाजाही करने वालों को भी मुँह-नाक बंद कर आना-जाना पड़ रहा.सीवर लाइन जाम होने से आसपास के खुले प्लॉट्स में अपने पांव पसार रहा हैं.आसपास के आवाजाही मार्ग को भी अपने आगोश में लेते जा रहा.

Advertisement

उक्त समस्या से आसपास के नागरिकों व आवाजाही करने वालों को निजात दिलवाने हेतु उन्होंने मनपायुक्त सह सभी सम्बंधित अधिकारी और नगरसेवकों से भी नियमित पीछे २ सप्ताह से मशक्कत कर रहे लेकिन कोई टस से मस नहीं हो रहा.शायद इससे किसी को कोई फायदा नहीं दिख रहा.
उल्लेखनीय यह हैं कि जब मनपा में सक्षम अधिकारी-सफेदपोश से सीधी जुडी मामलात होती हैं तो न क्षेत्र,न निधि और न वक़्त देखा जाता। इन्हीं वजहों से मनपा स्वच्छ भारत अभियान में काफी पिछड़ चुकी हैं,संभवतः यही आलम रहा तो और भी नीचे घसर जाएंगी।

– सम्पूर्ण शहर सिमा में साफ़-सफाई नहीं होती।
-सम्पूर्ण शहर के बाहरी इलाकों (प्रभाग अंतर्गत) का मुलभुत सुविधा सम्बन्धी कोई वाली नहीं
– स्मार्ट सिटी,स्वच्छ भारत मिशन कागजों तक सिमित
– खरीदी,किराये जैसे मसलों में सभी की ज्यादा रूचि
– असक्षम प्रशासन इसलिए निर्णय लेने में काफी देरी करते
– प्रभाग ८ के मनपा स्कूल का मलवा उठाने में स्वास्थ्य विभाग कर रहा आनाकानी
– प्रभाग ११ में बिल्डर ने सीवर लाइन सीधी १०० मीटर दूर बरसाती नाले से जोड़ी

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.