Published On : Tue, Sep 17th, 2019

27 अक्टूबर तक ‘नो टू सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ अभियान

Advertisement

पहले जनजागरण फिर जुर्माना – महापौर

 

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना को साकार करने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री ने उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। इसके 5 वर्ष पूर्ण होने पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही ‘एक बार उपयोग की गई प्लास्टिक का दोबारा उपयोग पर रोक’ हेतु जनजागरण भी की जाएंगी। उक्त जानकारी महापौर नंदा जिचकार ने की।

जिचकार ने बताया कि प्लास्टिक का दोबारा उपयोग पर रोक लगाने हेतु 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने देशवासियों से की थी। राज्य सरकार ने 23 मार्च 2018 को एक अध्यादेश जारी कर प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी वस्तु जो नष्ट नहीं होती हैं, उसका उपयोग,खरीद-बिक्री हेतु नियम तैयार किया था। इसी आधार पर एक बार उपयोग की गई प्लास्टिक को दोबारा उपयोग न करने की अपील महापौर ने की।

Advertisement

उक्त जनजागरण 27 अक्टूबर तक शुरू रहेंगी। इसी दौरान रैली निकाली जाएगी,रैली में शामिल नागरिक आसपास के प्लास्टिक कचरे को संकलन करेंगे। फिर इस जमा प्लास्टिक को रिसाइकिल के लिए तय कंपनियों को देंगे।जनजागरण अभियान खत्म होते ही दोबारा प्लास्टिक के उपयोगकर्ता या बेचने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

महापौर ने बताया कि प्लास्टिक पर बंदी लाने हेतु मनपा की एनडीएस पथक नियमित कार्रवाई कर रही हैं। अबतक 15 टन 700 किलो प्लास्टिक जप्त किया,जिससे 4435300 रुपये जुर्माना के रूप में मनपा को प्राप्त हुआ हैं।अबतक इस पाठक 41 कर्मी थे,अब नए 46 की भर्ती से कुल 87 कर्मी हो गए हैं। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने का आव्हान महापौर ने नागरिकों से की। प्लास्टिक मुक्त अभियान में शामिल स्वयंसेवी संस्था को पुरस्कृत किया जाएगा।

महापौर के अनुसार अभियान की शुरुआत मनपा मुख्यालय से की जाएंगी,फिर विभागीय कार्यालय,अस्पतालों और फिर मनपा शालाओं में जनजागरण सह शक्ति की जाएंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी,डॉक्टर प्रदीप दासरवार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges