Published On : Mon, Aug 10th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सीताबर्डी में युवकों का उत्पात, मारपीट के आरोप से दहशत

10 से 15 युवकों के समूह पर स्थानीय लोगों से मारपीट का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना
Advertisement

नागपुर: नागपुर के सीताबर्डी इलाके में 10 से 15 युवकों के एक समूह पर उत्पात मचाने और स्थानीय लोगों से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद इलाके के नागरिकों में दहशत का माहौल है। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि युवकों का यह समूह शाम से देर रात तक इलाके में घूमता रहता है और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करता है। विरोध करने पर युवकों द्वारा लोगों से विवाद और मारपीट की जाती है। शनिवार रात भी स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की घटना सामने आने का दावा किया गया है।

घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बाद नागरिकों ने सीताबर्डी पुलिस और जोन-2 के डीसीपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग भी की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजर है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.