Published On : Mon, Aug 6th, 2018

बहनों ने दिखाई हिम्मत, बदमाश की छेड़खानी का दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

Advertisement

नागपुर: अगर महिलाएँ हिम्मत दिखाएँ तो उनके सामने अच्छे – अच्छों की हिम्मत डोल जाती है. ऐसा ही कुछ हादसा शहर के पेंशन नगर इलाके में हुआ जहां दो सगी बहनों ने एक आवारा गुंडे की बदतमीज़ी का कड़ा जवाब देते हुए उसे न केवल माफी माँगने पर मजबूर किया बल्कि उसे वहां से भागने के लिये विवश भी कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार 23 और 18 साल की इन दो बहनों ने इलाके के बदमाश कुलदीप उर्फ़ पिन्नु पांडे द्वारा छेड़े जाने पर घबराईं नहीं. बहनों में से बड़ी ने उसकी छेड़छाड़ पर पलटवार करना शुरू किया, इसकी मोबाइल में शूटिंग छोटी बहन ने की और उसे परिसर से माफी माँगने के बाद भागने के लिये मजबूर कर दिया. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पिन्नु ने जब छोटी बहन को गंदी निगाह से देखा तो बड़ी बहन ने उसे मजा चखाने के लिये उसे सरे राह लताड़ लगाना शुरू कर दिया. पिन्नु का नाम हाल ही में गोलीबारी कांड में चर्चा में आया था. उस पर बदमाश सुमित ठाकुर की गैंग की ओर से गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया था. बदमाश के पिछले अपराधिक रिकार्ड की परवाह न करते हुए बहनों द्वारा दिखाई गई हिम्मत की इलाके में जमकर सराहना हो रही है. मीडिया के हाथ यह 51 सेकेंड का वीडियो लगने के बाद अब गिट्टीखदान पुलिस को इस संबंध में संज्ञान लेने के लिये दे दिया गया है.

इस वीडियो में बड़ी बहन पांडे को खरी खोटी सुनाती नजर आ रही हैं. जिसके बाद पांडे बहनों के परिवार से परिचित होने की बात कहते दिखाई दे रहा है. इसके बाद चेतावनी देते हुए जवान लड़कियों से छेड़छाड़ करने से बाज़ आने की चेतावनी दी. वीडियो क्लिप का अंक पांडे की माफी माँगते हुए परिसर से खिसक निकलने के साथ होता है.

इस मामले पर गिट्टीखदान के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी ने कहा कि उन्होंने मामले की पूछताछ के लिये पुलिस स्टाफ़ को पांडे के घर भेजा था. लेकिन वह घर पर नहीं था. पांडे और बहनों के परिवार एक दूसरे से परिचित हैं. दोनों एक ही इलाके से हैं. लेकिन उन्होंने आगे इस तरह के बदमाशों और गैंगस्टर्स के गुटों को खत्म करने का भरोसा दिलाया.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.