Published On : Mon, Aug 6th, 2018

बिना अनुमति फुटाला तालाब में लगा ‘गब्बर’ का बैनर हटा

Advertisement

नागपुर: फुटाला तालाब के पास कचरा डालनेवालों को लिए गब्बर का बैनर लगाया गया था. जिसमे ‘ अरे ओ सांभा ” का शीर्षक था. जिसमें गब्बर नागरिकों को कचरा डालने पर 100 रुपए फाइन भरने के लिए सचेत कर रहा है और इसमें इस बैनर में बाकायदा नागपुर महानगर पालिका का लोगो भी था. जिसके कारण फुटाला पर पहुंचनेवाले नागरिकों के लिए भी यह बैनर कौतहुल का विषय बना रहा है.

लेकिन सच्चाई यह है कि यह बैनर मनपा की ओर से नहीं लगाया गया था. यह शहर के किसी एनजीओ ने लगाया था और वह भी बिना मनपा की अनुमति के. हालांकि विरोध बढ़ने के बाद अब पोस्टर निकाले जाने की जानकारी मनपा के पदाधिकारी की ओर से दी गई है.

यह वही एनजीओ है जो कुछ महीनो पहले फुटाला में साफ़ सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ सेल्फी लेते हुए चर्चा में आया था.

जानकारी के अनुसार नागपुर महानगर पालिका ने इस बैनर को लगाने के लिए न ही इस एनजीओ को अनुमति दी और न ही इस बारे में नागपुर महानगर पालिका को कोई जानकारी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.