
नागपुर: कोल इंडिया रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (सिरोवा) के सदस्यों ने नागपुर मेट्रो के सहयोग से ‘मेट्रो व्हील’ पर आयोजित मानसून पिकनिक-2026 का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस विशेष आयोजन में संस्था के करीब 150 सदस्य अपने परिवारों के साथ शामिल हुए और बारिश के मौसम में संगीत, स्वादिष्ट भोजन तथा मनोरंजक खेलों का आनंद उठाया।
कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों से सेवानिवृत्त अधिकारी बड़ी संख्या में नागपुर में निवास करते हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देते हैं। पहली बार सिरोवा ने अपने सदस्यों और उनके परिवारों के लिए नागपुर मेट्रो के सहयोग से इस अनूठे मानसून पिकनिक का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम थी—”भीगे नहीं, भीगने का अहसास लें।”
संस्था के अध्यक्ष एम.एल. भसीन के मार्गदर्शन में ए.के. हजारे, एस.पी. पुरी, जे.एस. सायरे, वी.एस. कुलकर्णी एवं अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम का सफल संयोजन और संचालन किया।
नागपुर मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी महेश मोरोने के निर्देशन में माने, योगेश एवं अन्य अधिकारियों ने आयोजन में सहयोग दिया। वहीं, इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट, नागपुर के छात्र अभिजीत, सृष्टि, प्रियंका और अंकिता ने स्वयंसेवकों के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह विशेष मेट्रो यात्रा सुबह 11 बजे सीताबर्डी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शाम 4 बजे संपन्न हुई।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार






