Published On : Fri, Jan 3rd, 2020

श्याम कराटे एकडेमी के खिलाड़ियों ने जीते 15 मेडल

Advertisement

नागपुर– नागपुर शहर के मानकापुर स्थित डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे 6वे एनएसकेएआई नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें श्याम कराटे एकडेमी के खिलाड़ियों ने 15 मेडल हासिल किए है।

इसमें पहले नंबर पर सेंसई रोशनी चव्हाण 20 वर्ष कुमाईट 45 किलों में गोल्ड मेडल, सेंसेई श्याम वर्मा (काटा 18 वर्ष ) गोल्ड मेडल, पलक झोडापे (कुमाईट 10 वर्ष,28 किलों ) गोल्ड मेडल, काटा 8 वर्ष में सचित बारसागले गोल्ड, कुमाईट अंडर 18, 53 किलों में विपिन श्रीवास्तव को गोल्ड, अंडर 14 में कुमाईट में 45 किलों में किशन सिंह रहे।

ब्रॉन्ज़ तीसरे नंबर पर किशन सिंह (काटा अंडर-14 ), पलक झोड़ापे ( काटा अंडर-10 ), अजिंक्य तराले (काटा अंडर-8,26 किलो ),विपिन श्रीवास्तव ( काटा,18 वर्ष ) ऋषभ घरड़े (काटा अंडर-16), रोहन मेश्राम (कुमाईट अंडर-10 ) सचित बारसागले( कुमाईट अंडर-8) योग चिक्रम ( कुमाईट अंडर-16 ) ऋषभ घरड़े ( कुमाईट अंडर-16 ) ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन नेशनल शोटोकन कराटे एसोसिएशन के द्वारा सेंसेई संजय इंगोले के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। खिलाड़ियों की मदद शुभम इंग्लिश स्कुल के संचालक विलास ठवले और परफेक्ट इंग्लिश स्कुल के संचालक श्याम गलघाटे ने की।सभी विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय श्याम कराटे एकडेमी के संचालक सेंसई श्यामसुन्दर वर्मा और श्याम कराटे एकडेमी की सेंसई रोशनी चव्हाण को दिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.