पूर्व मंत्री बावनकुले ने की सर्वेक्षण जल्द करने की मांग

नागपुर– नागपुर जिले में बारिश और ओलो के कारण करीब 22 हजार हेक्टर क्षेत्र के खेती का नुक्सान बताया जा रहा है। नागपुर जिले के सभी 13 तहसीलों में दो दिनों में बारिश हुई थी, इसके साथ ही 116 गांवो में बर्फ के ओले भी पड़े थे। यह जानकारी जिलाधिकारी रविंद्र ठाकरे ने दी है। इन गांवो की खेती काफी खराब हुई है। सबसे ज्यादा नुक्सान कपास के किसानों का हुआ है।
करीब 13 हजार हेक्टर कपास की खेती बर्फ के ओलों के कारण खराब हुई है। तो वही 4 हजार हेक्टर क्षेत्र में संतरा और मौसंबी और 3 हजार हेक्टर में तुवर की फसल का नुक्सान हुआ है। विदर्भ के वर्धा, नागपुर और अमरावती जिले के कुछ भागों में ओले बरसे थे। बेमौसम बारिश और ओलों के कारण रबी की फसल को काफी नुक्सान पंहुचा है। आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जिसके कारण अगले कुछ दिन किसानों की चिंता बढ़ने वाली है।
इस दौरान ओले और बेमौसम बारिश से हुए नुक्सान के लिए किसानों को 25 हजार रुपए हेक्टर मदद देने की मांग भाजपा ने की है। भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार 3 जनवरी को शिष्टमंडल के साथ जिल्हाधिकारी से मिल कर सर्वेक्षण जल्द शुरू करने की मांग की है, साथ ही सर्वेक्षण ग्रामसभा को और स्थानीय लोगों को जानकारी देकर करने की मांग की है। इसके साथ ही बावनकुले ने 50 हजार हेक्टर की फसल का नुक्सान होने की बात भी कही है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




