Published On : Mon, Feb 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर डिवीजन रेलवे की ट्रेन मैनेजर श्रुति ने जीता मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड का टाइटल

Advertisement

भारतीय महिलाओं की गौरव गाथा में एक और अध्याय जोड़ते हुए नागपूर डिवीजन रेलवे (आमला) में ट्रेन मैनेजर श्रुति सक्सेना ने समकित प्रोडक्शन मुम्बई द्वारा गोआ में आयोजित मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में देश विदेश से आई 12 महिलाओं के बीच यह टाइटल जीता।

इसी महीने10 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राउंड हुए।जिनके फाइनल में पहुंचने पर मिसेज इंडिया वर्ल्ड का टाइटल श्रुति को दिया गया।इसके अतिरिक्त भी प्रतियोगिता के अन्य अनेक प्रसंशनीय टाइटल भी श्रुति ने जीते, जिनमे बेस्ट स्माइल, बेस्ट वाक, बेस्ट मैनर्स आदि रहे।

Gold Rate
31 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,34,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,24,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,38,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उल्लेखनीय है कि इसी प्रतियोगिता से आगे अंतरराष्ट्रीय टाइटल के लिए प्रतियोगी भेजे जाते हैं।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल भारतीय रेलवे बल्कि आमला शहर का भी गौरव बढ़ा है।उन्होंने अनेक पारिवारिक, सामाजिक तथा सरकारी जिम्मेदारी निभाते हुए समय निकाल कर कड़ी मेहनत करते हुए यह कठिन प्रतियोगिता जीती।

 

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement