Published On : Sat, Aug 11th, 2018

‘स्‍त्री’ पर बोलीं श्रद्धा कपूर, ‘लोग स्‍टार नहीं, कहानी देखने सिनेमाहॉल में आते हैं’

Advertisement

नई दिल्‍ली: श्रद्धा कपूर इन दिनों बैक-टू-बैक अपनी फिल्‍मों की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. जहां एक तरफ कुछ समय पहले ही उनकी आने वाली फिल्‍म ‘स्‍त्री’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है तो वहीं आ श्रद्धा की दूसरी फिल्‍म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. ‘स्‍त्री’ की बात करें तो इस फिल्‍म में श्रद्धा के लुक्‍स की खासी तारीफ हो रही है. ऐसे में दो बेहद अलग तरह की फिल्‍में लेकर आ रही श्रद्धा का कहना है कि दर्शकों की स्टार देखने की बजाए अच्छी कहानी देखने में ज्यादा दिलचस्पी है. ‘स्‍त्री’ में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव की मजेदार जोड़ी नजर आ रही है.

अपनी इस फिल्‍म पर बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, “मुझे नहीं लगता कि लोग थिएटर में केवल एक कलाकार को देखने जाते हैं.. बल्कि वे कहानी देखते हैं. लोग बहुत स्मार्ट हैं, वे ट्रेलर देखकर फिल्म चुनते हैं. दर्शक अच्छा विषय चाहते हैं.” श्रद्धा जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ में दिखेंगी.

यह पूछे जाने पर कि नए निर्देशक के साथ हॉरर-कॉमेडी के साथ प्रयोग करना उनके करियर के लिए जोखिम भरा नहीं है? इस पर श्रद्धा ने कहा, “मुझे लगता है कि हर फिल्म जोखिमभरी हो सकती है या दूसरी वजह से दर्शक तेजी से बदल रहे हैं और भविष्यवाणी करना मुश्किल है कि हमारे दर्शक क्या देखना चाहते हैं.” यहां देखें ‘स्‍त्री’ का ट्रेलर.

बता दें कि कुछ समय पहले ही इस फिल्‍म का ‘ट्रेलर’ रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस फिल्‍म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. फिल्‍म में राजकुमारा राव की कॉमिक टाइमिंग देखने लायक है. यह फिल्‍म 31 अगस्‍त को रिलीज हो रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.