Published On : Sat, Aug 11th, 2018

मनपा ठेकेदारों का पांचवे दिन भी धरना कायम

Advertisement

नागपुर: शुक्रवार पांचवे दिन भी मनपा ठेकेदार महापौर के कक्ष के सामने डटे रहे। मनपा कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय नायडू के नेतृत्व में व सबकी सहमति से ये तय हुआ कि धरना आंदोलन सोमवार को भी जारी रहेगा व आंदोलन और तीव्र होगा। सभी ठेकेदारों ने ये तय किया कि वे चादर फैला कर पैसे इकठ्ठा करेंगे व मनपा की तिजोरी में जमा करेंगें।

मनपा में रविवार को मनपा अधीनस्त शुरू प्रकल्पो की समीक्षा करने आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी ठेकेदार मूक प्रदर्शन करके उनका ध्यान आकर्षित करेंगे।

ठेकेदारों के आंदोलन में ये चर्चा का विषय रहा कि सरकार मूलभुत सेवा देने वाले स्थानीय ठेकेदारों के तरफ ध्यान नहीं दे रही बल्कि बड़े-बड़े प्रकल्पों व बड़े ठेकेदारों के तरफ ही ध्यान हैं। मनपा का मुख्य भूमिका मूलभूत सेवा जैसे गटर लाइन,बिजली, सड़क, पेय जल समस्या,सुविधा,देखभाल करने का जिम्मा उठाने वाले स्थानीय ठेकेदारों को नियमित नज़रअंदाज कर रही.

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्य्क्ष विजय नायडू, प्रकाश पोटपोसे, प्रशांत ठाकरे, आर. गोपलानी, सुरेश गेडाम, नरेंद्र हटवार,किशोर नायडू,प्रशान्त देशमुख,महेश चेंड़के,चंद्रमणि यादव, जॉनी बजाज,राजकुमार बजाज, राजू इंगोले, कैलाश सूर्यवंशी, हाजी परवेज़,पिंटू घोराडकर, सिद्धारत भैसारे, अशोक सींग, योगेश बगेले,संदीप तामने, नसरुद्दीन क़ाज़ी, मंगेश मेश्राम,रामकुशल कुर्रे, आश्विन खांडेकर, दिवाकर चारडे, फूल सिंग, मनीष राउत, प्रवीण राउत, गणेश गूँजलवार, चिन्दू हाड़के, चंद्रशेखर जुंघरे,मुनेश्वर आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.