Published On : Sat, Dec 1st, 2018

अमिताभ बच्चन स्टारर ‘झुंड’ की शूटिंग नागपुर मोहमीनपुरा मे शुरू

Advertisement

Nagpur: मराठी फिल्म ‘सैराट’ की सफलता के बाद सुर्खियों में आए निर्देशक नागराज मंजुले अपनी अगली फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग नागपुर मे शुरू हो गई है

पिछले एक साल से हिचकोले खा रही ‘झुंड’ का शूटिंग नागपुर के धोबी नगर , मोमिनपुरा मे आज हो रहा है |

Gold Rate
Mar 13 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

खबर है की अमिताभ बच्चन जल्द शूटिंग मे हिस्सा लेने के लिए नागपुर आय गे |

75 से 80 दिनों की इस शूटिंग में अमिताभ अपने हिस्से की नॉन-स्टॉप 45 दिनों की शूटिंग नागपुर में करेंगे। खबरों की मानें तो शुरू में दो बार अमिताभ बच्चन को नागराज की यह कहानी पसंद नहीं आई थी। अमिताभ ने उन्हें स्क्रिप्ट फिर से लिखने के लिए कहा था।

अमिताभ फिल्म में झोपड़पट्टी में रहने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों के कोच विजय बरसे की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म असल जिंदगी की घटनाओं से बेहद प्रभावित है। फिल्म की लेट-लतीफी की एक वजह फिल्म की कहानी के राइट्स को लेकर हुई उथल-पुथल भी है।

इस समय अमिताभ अपने रिऐलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। शो के फिनाले के तुरंत बात अमिताभ ‘झुंड’ की शूटिंग के लिए नागपुर रवाना हो जाएंगे। इस फिल्म के निर्माता टी-सीरीज के भूषण कुमार हैं।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement