Published On : Tue, May 7th, 2019

नागरिकों को बिना मुहावजा न करे सड़क निर्माण, शिवसेना ने कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी से मांग

Advertisement

नागपुर- सोमवार को मौजा भरतवाडा ख. नं 6 ठक्करग्राम गृह निर्माण स. संस्था के प्लाट धारक एवं मौजा भरतवाडा ख. नं 91,92,93,94और 106 साईंधाम हाऊसिंग सोसायटी के प्लाॅट धारक शिवसेना उपजिल्हाप्रमुख रविनीश पाण्डेय के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यालय सिविल लाईन में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य अधिकारी डॉ रामनाथ सोनवणे से मिले और उन्होंने मांग की है कि जब तक प्लाॅट धारकों को मुआवजा नहीं मिल जाता और उनको पर्यायी जगह नहीं उपलब्ध कराई जाती तब तक प्रस्तावित रोडों का निर्माण कार्य न किया जाए. इसके बाद सोनवणे ने कहा कि 23 तारीख तक आचारसंहिता है तब तक मैं कुछ भी आश्वासन नहीं दे सकता और कानूनन हम रोड का निर्माण बिना मुआवजा दिये कर सकते हैं.

इसके बाद शिवसेना उपजिल्हाप्रमुख रविनीश पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वास्त किया था कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिये बिना और पर्यायी जगह दिए बिना किसी की जगह अधिग्रहित नहीं की जाएंगी तो सोनवणे ने कहा कि अभी हमको उस मीटिंग के मिनिट्स फायनल होकर नहीं आए हैं तो रविनीश पाण्डेय और समस्त प्लाट धारकों ने कहा कि उस मीटिंग के मिनिट्स फाईनल होकर आने दीजिए उसके बाद काम शुरू करिये. रविनीश पाण्डेय और सभी प्लाॅट धारकों ने कहा कि 23 मई तक आचार संहिता लागू है, खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करेंगे और उसके बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा उसके आधार पर आगे कार्य होगा तब तक बिना मुआवजा दिये और बिना पर्यायी जगह दिए किसी के भी प्लाट के ऊपर रोड निर्माण कार्य रोक दीजिए.

शिवसेना ने अधिकारी को चेतावनी दी है कि अगर जबरन काम शुरू किया गया तो शिवसेना आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए रास्ते पर उतर कर तीव्र आंदोलन करेगी. इस मौके पर प्रमुख रूप से समस्त प्लाॅट धारक धीरज बावनकुळे, प्रफुल्ल रोशनखेडे, गणेश भाऊ इटनकर, कन्हैयालाल जैन, के. डी. मामा, गनी भाई, अनिल चवरे, सनत शाहू, बल्लू शाहू, गणेश धर्मे, लव तिरपाने, नवलकर , अजय जैन एवं समस्त ठक्करग्राम सोसायटी और साईंधाम हाऊसिंग के प्लाट धारक उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.