नागपुर:पेट्रोल पंप पर चेतावनी के बोर्ड लगे होते हैं कि मोबाइल फोन पर बात न करें, लेकिन बावजूद इसके लोग इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हैं और बड़े हादसे हो जाते हैं. इसी तरह की घटना में वाहनचालक की गलती के कारण शहर के एक पेट्रोल पंप पर एक हादसा हो गया. मंगलवार को टेलीफ़ोन एक्सचेंज चौक स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने आए वाहनचालक ने मोबाइल पर बात की उसी दौरान मोबाइल के रेडिएशन के कारण पम्प में आग लग गई. जिसमें दो दुपहिया वाहन और वेंडिंग मशीन जल गई है. पेट्रोल पम्प कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास करने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी. समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से बड़ी अनहोनी होने से टल गई.
जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. पेट्रोल पम्प कर्मी पेट्रोल क्वॉलिटी की रोजाना की जांच कर रहे थे. इसी दौरान एक दुपहीया वाहनचालक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आया. वाहनचालक पंप पर ही अपने मोबाइल पर बात कर रहा था. उसे मोबाइल कॉल के रेडिएशन के कारण और गर्मी के कारण यह आग लगी. यह जानकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने दी.
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews
वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak
अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews
रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra
निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...
भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news











